Special Story

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

युवती और उसकी मां के साथ अभद्र व्यवहार, जान से मारने की दी धमकी, आरोपी युवक गिरफ्तार

आरंग।  युवती और उसकी मां से अभद्र व्यवहार करने वाले आरोपी युवक को आरंग पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि युवती ने लिखित शिकायत की है, जिसमें युवती ने आरोपी युवक आरंग ब्राह्मणपारा निवासी अविनाश शर्मा (उम्र 26 वर्ष) पर लगातार अभद्र व्यवहार करने एवं अश्लील गालियों के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है.

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी अविनाश शर्मा युवती की फर्जी अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी दे रहा था, जिसे मना करने पर उसने मारपीट भी की. पुलिस के मुताबिक, युवती और उसकी मां ही घर पर रहते हैं, जिसके कारण आरोपी अविनाश द्वारा आए दिन युवती और उसकी मां के साथ लगातार बदसलूकी की जा रही थी. इतना ही नहीं युवती जब आरोपी युवक का नंबर ब्लॉक कर देती थी तो आरोपी युवक अपने भाई अभिजीत शर्मा और उसके दोस्त को भेजकर युवती के घर में घुसकर मारने का प्रयास करता था.

बीते दिनों जिम के बाहर भी की थी बदसलूकी

युवती ने पुलिस को बताया कि बीते 22 अप्रैल को जब वह सुबह 07 बजे जिम जा रही थी, तभी आरोपी युवक अविनाश शर्मा युवती को रास्ते में रोककर भद्दी गालियां देते हुए उसका हाथ मरोड़ा और कपड़े फाड़ने लगा. मामला तब और गंभीर हो गया जब 24 अप्रैल को आरोपी युवक अविनाश शर्मा सुबह लगभग 04 बजे युवती के रिश्तेदार के यहां अपने 10-12 साथियों के साथ हथियार लेकर चला गया और गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया. आरोपी युवक के हरकतों से परेशान युवती ने अंत में आरंग पुलिस को अपनी आपबीती बताई. इसके बाद आरंग पुलिस ने तत्परता के साथ आरोपी युवक को धारा 74,79,296,115(02),351(02),333 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.