कोंडागांव के प्रभारी तहसीलदार को 15000 रुपये की रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार
रायपुर। ACB की एक और बड़ी कार्रवाई, अफसर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार। कोंडागांव के प्रभारी तहसीलदार दिनेश सिंह ठाकुर को 15000 रुपये घूस लेते पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार कोंडागांव प्रभारी तहसीलदार नजूल के विरूद्ध रिश्वत लेने की शिकायत मिली थी। एसीबी ने जब मामले की जांच की, तो मामला सही पाया गया, जिसके बाद घूसखोर को रंगे हाथों पकड़ने का जाल बिछाया गया। प्रभारी तहसीलदार दिनेश सिंह ठाकुर को रिश्वत की रकम के साथ एंटी करप्शन ब्यूरो ने धर दबोचा है। आरोपी के पास से रिश्वत की रकम 15000 बरामद किया गया है। एसीबी की टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत में मामला दर्ज किया है।






