Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

इसलिए बार-बार फेल हो रहे हैं भूपेश बघेल, कांग्रेस को जनता ने दिया जीरो मार्क्स, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बोला हमला

रायपुर- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोला है. उनका कहना है कि, कांग्रेस आरोप लगाती है कि जनता को कुछ नहीं मिला. बीजेपी सरकार ने 20,000 करोड़ रुपए 3 महीने में जनता के खातों तक पहुंचाया है. आगे उन्होंने कहा, इसलिए बार-बार भूपेश बघेल फेल हो रहे हैं. कांग्रेस के किसी नेता से उम्मीद कर सकते हैं कि उनको गणित आएगी. इसलिए यह पूरी तरह से फेल हैं और जनता ने उन्हें जीरो मार्क्स दिया है.

आगे ओपी चौधरी ने कहा, हमें कांग्रेस से सर्टिफिकेट नहीं चाहिए. 2023 के चुनाव में जनता ने हमें सर्टिफिकेट दिया है अभी 2 महीने बाद लोकसभा चुनाव है, इसमें भी जनता के सर्टिफिकेट के लिए हम काम कर रहे हैं. कांग्रेस के सर्टिफिकेट के लिए काम नहीं कर रहे हैं. अभी भी हमें जनता सर्टिफिकेट देगी. अभी हमारी सरकार को 100 दिन पूरे नहीं हुए और उसके पहले किसानों के खातों में पैसा डाला जा चुका है. महतारी वंदन योजना प्रारंभ हो चुकी है. 2 साल का बोनस दिया जा चुका है. आवास दिया जा चुका है. पीएससी में सीबीआई जांच की घोषणा हो चुकी है. कांग्रेस को समझ नहीं आ रहा है, वह करें क्या.

CAA पर केजरीवाल को घेरा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कहते हैं, यह सीएए क्या है? भाजपा हमारे बच्चों को नौकरी नहीं दे सकती, लेकिन वे पाकिस्तान से आए बच्चों को नौकरी देना चाहते हैं. जिस पर केजरीवाल को घेरते हुए कहा, केजरीवाल जैसे जो लोग हैं उनको अल्पसंख्यक के नाम पर एक समुदाय विशेष के लिए वह हल्ला करते हैं, रोना रोते हैं. आप कल्पना करिए अफगानिस्तान में पाकिस्तान में बांग्लादेश में अल्पसंख्यक के रूप में जो प्रताड़ना का जीवन जी रहे थे, वहां से भाग कर आए हैं. उनका अधिकार नहीं मिलता है तो यह कौनसी मानवता है. भारत की संस्कृति के अनुरूप यह निर्णय हुआ है जो लोग अल्पसंख्यक के रूप में अफगानिस्तान पाकिस्तान बांग्लादेश में प्रताड़ित थे, उनके साथ सही माइनो में आज प्रयास हुआ है.