Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बिलासपुर में चोर गिरोह का आतंक, 3 सूने मकानों में बोला धावा, इधर क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 6 लाख की ठगी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से अपराध की दो बड़ी वारदातें सामने आई हैं. पहली घटना में एक दंपति पैसों को दोगुना करने का लालच देकर युवक से 6 लाख रुपए की ठगी कर ली. वहीं दूसरी ओर शहर में गाउन गैंग का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस गिरोह ने रेलवे कर्मचारियों के तीन सूने मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवरात, नकदी पर हाथ साफ किया और फरार हो गए.

क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 6 लाख की ठगी 

कम समय में ज्यादा पैसे कमाने और उसे दोगुना करने का लालच देकर स्कैमर्स लगातार लोगों से पैसे ऐंठ रहे हैं. मामला सकरी थाना क्षेत्र का है, जहां पति-पत्नी और उनके साथ ने मिलकर युवक प्रमोद को क्रिप्टोकंपनी में निवेशक कर दोगुना प्रॉफिट होने का झांसा दिया. आरोपी नरोत्तम खुद को क्रिप्टोकंपनी का सीईओ और अपनी पत्नी पूजा को मार्केटिंग मैनेजर बताता था. झांसे में लेकर युवक प्रमोद जायसवाल से 5 लाख रुपए नकद और 1 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए.

युवक ने जब पैसे की मांग की तो आरोपियों ने कंपनी को घाटा होने और पैसे डूबने की बात कहकर मना कर दिया. जिसके बाद पीड़ित युवक प्रमोद ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

चोर गैंग का आतंक

न्यायधानी में कुछ दिनों पहले गाउन पहना हुआ चोर गैंग सक्रिय है. जयरामनगर के एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की घटना हुई थी, जिसमें चोरों ने इसी तरह गाउन और मुखौटा पहनकर चोरी को अंजाम दिया गया था. सीसीटीवी फुटेज में चोरों की करतूत कैद हुई थी.

तोरवा क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जूनियर एचआईजी- 46 निवासी के. निखिलेश कुमार रेलवे में ऑपरेटिंग विभाग सीटीसी के पद पर कार्यरत है, बीते 22 मई को वे अपने परिवार के साथ आंध्र प्रदेश गए थे. लौटने पर उनके मकान का कुंदा टूटा हुआ था. अज्ञात चोरों ने घर में रखे सोने का हार, दो कंगन, सोने की चूड़ी, दो अंगूठी, सोने की चैन, लॉकेट, मंगलसूत्र और 20 हजार नकद पार कर दिया.

इसी तरह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में ही रहने वाले एस के भट्टाचार्य के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर और 25000 रुपए नगद चोरी कर ली. वहीं कॉलोनी में रहने वाले माइकल मिंज के मकान में भी चोरों ने धावा बोला और सूने मकान का ताला तोड़कर चांदी का गिलास लेकर भाग गए.

बता दें कि इससे पहले भी जयरामनगर के एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की घटना हुई थी, जिसमें चोरों ने इसी तरह गाउन और मुखौटा पहनकर चोरी को अंजाम दिया गया था. इस मामले में भी सीसीटीवी फुटेज में चोरों की करतूत कैद हुई थी. मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है.