Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रेत माफियाओं का आतंक : विरोध करने पर युवक पर चलाई गोली, कांग्रेस ने गठित की 6 सदस्यीय जांच कमेटी

रायपुर। हाल ही में राजनांदगांव जिले में रेत माफियाओं ने अवैध रेत खनन का विरोध करने पर ग्रामीणों से मारपीट की और एक युवक पर गोली चला दी। इस हमले के बाद प्रदेश में सियासत भी तेज हो गई है। अब इस घटना की जांच के लिए कांग्रेस ने 6 सदस्यीय कमेटी गठित की है, जो पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी।

जांच समिति का संयोजक डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू को बनाया गया है। इसके अलावा विधायक भोलाराम साहू, इंद्रशाह मंडावी, हर्षिता बघेल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागवत साहू और कुलबीर छाबड़ा भी कमेटी में शामिल हैं।

बता दें कि 11 जून की रात राजनांदगांव के मोहड़ गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब अवैध रेत उत्खनन का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। गोलीबारी में रोशन मंडावी नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जब गोली उसके गले को छूते हुए निकल गई। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दो अन्य घायल ग्रामीणों को भी इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।