Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मधुमक्खियों का आतंक : 28 मनरेगा मजदूरों पर किया हमला, इलाज जारी

बालोद। जिले में फिर से मधुमक्खियों का आतंक देखने को मिला है। ग्राम पंचायत ठेमाबुजुर्ग के आश्रित ग्राम गंगोलीडीही में मनरेगा के तहत भूमिसुधार का काम कर रहे मजदूरों पर मधुमक्खी के झुंड ने हमला कर दिया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमले में 28 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और पुरुष शामिल। घटना में अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंची एक बच्ची भी मधुमक्खियों के हमले का शिकार हुई है।

जानकरी के अनुसार, रोजगार गारंटी योजना के तहत झनक साय मंडावी के घर में मंगलवार को भूमिसुधार का कार्य चल रहा था। महिलाएं और पुरुष दोनों मजदूरी का काम कर रहे रहे। इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने बड़ी संख्या में पुरुष के साथ महिलाओं पर हमला किया। हमले में 28 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। 

मजदूर दिवस पर भी हुई था मधुमक्खियों का अटैक  

बता दें कि इससे पहले 1 मई यानी मजदूर दिवस के दिन भी जिले में काम कर रहे मधुमक्खियों के हमले की घटना सामने आई थी। सेमरडीही ग्राम पंचायत में आज नाली निर्माण कर रहे मजदूरों पर मधुमख्खियों ने हमला कर दिया. इस हमले में 20 लोग घायल हुए थे।