Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी भयानक आग, फटे सिलेंडर, कई टेंट जलकर हुए खाक

प्रयागराज।  महाकुंभ मेला क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज सेक्टर-19 कैंप में भीषण आग लगी गई है. आग की लपटें 5 किलोमीटर दूर तक उठती दिखाई दी. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी लगते ही फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं.

बता दें कि श्रद्धालु अपने टेंट में खाना बना रहे थे. इसी दौरान आग लग गई. देखते ही देखते आग फैलती गई. जिससे मेला क्षेत्र में सिलेंडर भी ब्लास्ट हुआ. जिससे अब तक 50 से अधिक टेंट जलकर खाक हो चुके हैं. हवे की वजह से आग सेक्टर 19 से 20 तक पहुंच गई है.

जानकारी के अनुसार, ये आग लोहे के ब्रिज के पास लगी है. घटना के बाद इलाके को खाली कर दिया गया है. क्योंकि, टेंट मनें रखे सिलेंडर लगातार फट रहे हैं. गनीमत है कि अभी तक हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है. आग की लपटें और धुएं के गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहे हैं. मौके पर NDRF-SDRF की टीम मौजूद है. आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

ADG भानु भास्कर ने कहा, हमें 4:08 बजे सूचना मिली की एक सिलेंडर फटने के कारण सेक्टर 19 में आग लगी है. 3 मिनट में हमारे उत्तर प्रदेश पुलिस और फायर सर्विस के लोग मौके पर पहुंच गए. स्वंय सेवी संस्थान की भी मदद ली गई और लोगों को निकाल लिया गया. स्थल को खाली कराने के बाद 4:30 बजे आग पर काबू पा लिया गया.

DIG वैभव कृष्ण ने कहा, “गीता प्रेस के टेंट में आग लगी है. अखाड़े में आग नहीं लगी है और कोई जनहानि नहीं हुई है. हमारी बचाव टीम लगी हुई है. कितनी आग है उसका सर्वे कराया जा रहा है. किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है. आग काबू में है. आग लगने का कारण जांच का विषय है.