Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नदी का जल स्तर बढ़ने से अस्थायी पुल बहा

सूरजपुर। भारी बारिश से गोबरी नदी पर बना पुल जर्जर होने के बाद नया रपटा पुल का निर्माण कराया जा रहा था. लेकिन पानी के तेज बहाव में यह पुल बह गया, जिससे अब ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है. गांव के दूसरी ओर आने-जाने के लिए लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है. वहीं जिम्मेदार अधिकारियों के कई निरीक्षणों के बावजूद पुल के बह जाने से ग्रामीणों में मायूसी है.

जानकारी के मुताबिक, इस बार बरसात की शुरुआत में ही गोबरी नदी पर बना पुल जर्जर हो गया था. ग्रामीणों ने नए पुल की मांग की थी. बताया जा रहा है कि लगभग 10 लाख रुपए की लागत से रपटा पुल बनाने का फैसला लिया गया था. लेकिन स्वीकृति से पहले ही निर्माणधीन पुल बह गया.

1 से 2 महीने पहले ही ग्रामीणों की मांग पर रपटा पुल का निर्माण शुरू हुआ था. रपटा पुल के बह जाने से ग्रामीणों में फिर मायूसी छा गई है. अब उन्हें आने-जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है.