Special Story

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

तूता धरना स्थल पर आगामी आदेश तक धरना-प्रदर्शन पर अस्थायी रोक

रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर में राज्योत्सव मैदान के सामने स्थित धरना स्थल का रखरखाव (संधारण) कार्य किया जाएगा, इस लिए धरना स्थल पर आगामी आदेश तक धरना-प्रदर्शन पर रोक लगाई है।

नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पत्र के अनुसार यह काम लगभग दो महीने तक चलेगा। इस दौरान संधारण कार्य पूर्ण होने तक धरना स्थल को नगर विकास प्राधिकरण को सौंपा गया है। रखरखाव कार्य पूरा होने तक तूता धरना स्थल पर किसी भी प्रकार के धरना, प्रदर्शन या सभा का आयोजन नहीं किया जा सकेगा। यह प्रतिबंध अगले आदेश तक लागू रहेगा। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आदेश जारी किया है।