Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

फटाका फोड़ रही किशोरी का अपहरण फिर गैंगरेप, तीन दरिंदे गिरफ्तार

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दीपावली की रात एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना सामने आयी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्रा को तीन युवको ने घर के सामने से अगवा करने के बाद नर्सरी में ले जाकर हैवानियत करते हुए गैंगरेप किया। इस घटना के बाद दहशत में आई छात्रा ने वारदात के 3 दिन बाद आपबीती परिजनों को बतायी। जिसके बाद परिजनों के शनिवार को पुलिस में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की ये घटना राजपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक दीपावली की रात 14 साल की छात्रा घर के पास ही पटाखा फोड़ रही थी। इसी दौरान वहां तीन युवक पहुंचे, जिन्होने नाबालिग छात्रा को जबरन खींचते हुए पास ही पानी टंकी से लगे नर्सरी में ले गए। इसके बाद तीनों आरोपियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गये।

घटना के बाद डरी-सहमी छात्रा किसी तरह घर पहुंची। लेकिन उसने इस घटना के संबंध में किसी को कुछ भी नहीं बताया। तबीयत बिगड़ने पर उसने शुक्रवार को परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर इस वारदात में शामिल पवन बघेल, रिंकू नागवंशी और राजू टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया है।