Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद नहीं खुला गेट, 1 घंटे तक फंसे रहे यात्री

रायपुर।  दिल्ली से रायपुर आ रही एयर इंडिया विस्तारा की फ्लाइट AI-2797 में तकनीकी खराबी आने से यात्रियों में हड़कंप मच गया. रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद फ्लाइट का गेट नहीं खुल पाया, जिससे यात्री करीब एक घंटे तक अंदर फंसे रहे. यात्रियों में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव भी शामिल थे. मौके पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इंडिगो के इंजीनियर्स ने फ्लाइट अटेंड कर गेट को खोला, जिसके बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकला गया. 

जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया विस्तारा की फ्लाइट AI-2797 को शाम 7:50 बजे बजे दिल्ली से रायपुर आना था. लेकिन देरी के कारण फ्लाइट रायपुर एयरपोर्ट पर  रात 10:15 बजे पहुंची. लेकिन इसके बाद हड़कंप तब मच गया, जब फ्लाइट का गेट नहीं खुला. बताया जा रहा है कि करेंट सप्लाई फेल होने के कारण गेट नहीं खुल रहा था. इसके बाद भीतर यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. फ्लाइट में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव भी मौजूद थे. 

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद इंडिगो एयरलाइन के इंजीनियरों की मदद से गेट को खोला गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के दौरान विमान के अंदर यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल था, जबकि बाहर इंतजार कर रहे परिजन भी परेशान हुए.