Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

टीम इंडिया का मास्टर प्लान इंग्लैंड की लिए बनेगा मुसीबत, अय्यर की जगह ये खूंखार बल्लेबाज लगाएगा गेंदबाजों की क्लास !

राजकोट। भारत-इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा. बीसीसीआई ने आखिरी तीन टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का भी ऐलान कर दिया. आखिरी के तीनों मैच में विराट कोहली और श्रेयस नहीं खेलते नजर आएंगे. ऐसे में श्रेयस की जगह विराट कोहली के करीबी को खिलाया जा सकता है. अगर इस खिलाड़ी का बल्ला चल जाता है तो अंग्रेजों की क्लास लगना तया है.

बता दें कि, श्रेयस अय्यर लंबे समय बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हुए हैं. अपनी फार्म को लेकर लगातार जूझते नजर आ रहे है. इंग्लैंड के खिलाफ 2 मैच में अय्यर का बल्ला खामोश दिखा. श्रेयस अय्यर ने कमर में दर्द होने के कारण तीन टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. श्रेयस अय्यर के बाहर जाने के बाद रजत पाटीदार को नंबर 5 पर अपना स्थान बनाने के लिए बहुत से मौके मिल सकते हैं. दूसरे टेस्ट के बाद राजकोट, रांची और धर्मशाला के हालात को ध्यान में रखते हुए अगले तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम चुनी गई है. केएल राहुल की रिकवरी सही रास्ते पर है और उनका नंबर 4 पर बल्लेबाजी करना निश्चित है.

कहां और कब खेले जाएंगे बाकी मैच

भारत और इंग्लैंड सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी को राजकोट में खेला जाएगा. वहीं चौथा मुकाबला 23 फरवरी से रांची में खेला जाना है. सीरीज का पांचवां टेस्ट मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा.

3 टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप.