Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

टीम इंडिया ने बदला 147 साल का इतिहास

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला केपटाउन में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हार दिया। दोनों टीमों के बीच यह मैच दो दिन तक भी नहीं खेला जा सका। जहां कई रिकॉर्ड बनाए गए। इस मुकाबले में जीत के साथ टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास को भी बदल कर रख दिया। सिर्फ दो दिनों तक चले इस मुकाबले में 107 ओवर का ही मैच खेला जा सका। इसके साथ ही 147 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब कोई मैच इतने कम ओवर में ही खत्म हो गया।

सिर्फ 107 ओवर में कैसे खत्म हुआ मैच

दोनों टीमों के बीच खेले गए टेस्ट मैच के पहले दिन से ही गेंदबाजों का दबदबा रहा। खेल के पहले दिन दोनों टीमों ने मिलकर कुल 23 विकेट खोए। साउथ अफ्रीका की टीम तो पहले सेशन में ही ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया भी 153 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। हालांकि टीम इंडिया ने 98 रनों की लीड हासिल कर ली थी। पहले दिन एक बार फिर से साउथ अफ्रीका की टीम अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आई, लेकिन उन्होंने पहले दिन का खेल खत्म होते होते अपने तीन विकेट खो दिए। इसके बाद दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ और साउथ अफ्रीका एक बार फिर से 176 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया को जीत के लिए साउथ अफ्रीका ने 79 रन का टारगेट दिया। जिसे टीम इंडिया ने 12 ओवर में चेज कर लिया और यह मैच सिर्फ 107 ओवर में खत्म हो गया।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच ने रचा इतिहास

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया यह मुकाबला सिर्फ 107 ओवर यानी कि 642 गेंद में खत्म होने के साथ ही एक खास लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब कोई मैच इतने कम ओवर में ही खत्म हो गया और मैच का रिजल्ट भी आ गया। इससे पहले साल 1932 में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच एक मुकाबला सिर्फ 109.2 ओवर यानी कि 656 गेंदों में खत्म हुआ था। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया था।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर खत्म हुए मैचों की लिस्ट

642 – दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, केप टाउन, 2024
656 – ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, मेलबर्न, 1932
672 – वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, ब्रिजटाउन, 1935
788 – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, मैनचेस्टर, 1888
792 – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, लॉर्ड्स, 1888