Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

शिक्षक दिवस : मुख्यमंत्री साय ने शिक्षकों को दी बधाई, कहा – नक्सलवाद के अंधियारा छंटने से बस्तर में भी शिक्षा का खुल रहा रास्ता…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने शिक्षक दिवस पर राज्यस्तरीय सम्मान से सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएँ दी. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी भी समाज को रचने में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है. भारत उच्च शिक्षा के मामले में शुरू से ही समृद्ध रहा है. दुनिया को शून्य भी भारत ने ही दिया. आर्यभट्ट जैसे गणितज्ञ भारत ने दिए. प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षा के महत्व को समझते हुए नई शिक्षा नीति लागू की है. 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भले ही इंटरनेट की दुनिया में ज्ञान एक क्लिक में उपलब्ध है, लेकिन अनुभाग और जीवन जीने की शिक्षा सिर्फ़ विद्यालय में ही उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि नक्सलवाद का अंधियारा छंटने से बस्तर में भी शिक्षा का रास्ता खुल रहा है. आने वाला दिन AI और रोबोटिक का है, इसमें हमारे बच्चे पीछे नहीं रहेंगे. आदिवासी क्षेत्र में रोबोटिक और AI की शिक्षा प्रारंभ कर दी है.

मुख्यमंत्री ने बताया कि नालंदा की तरह 13 स्थानों में हाईटेक लाइब्रेरी की स्थापना की गई है. शासकीय स्कूलों में पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग पर ज़ोर दे रहे हैं. छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में जैसा काम हो रहा है, ऐसे शिक्षकों का सम्मान कर और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है.