Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से शिक्षक की मौके पर मौत, परीक्षा के बाद पेपर जमा करने जा रहा था हाईस्कूल

कोरबा। जिले के ग्राम लमना के पास कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-130) पर एक अज्ञात ट्रेलर ने शिक्षक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बांगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची, मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फरार ट्रेलर व उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

मृतक शिक्षक की पहचान समारसय पिता कंवल साय खैरवार (50 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे नवापारा विद्यालय से परीक्षा संपन्न कराकर पेपर जमा करने हाईस्कूल की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।

फरार ट्रेलर चालक की तलाश में पुलिस

बांगो थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक शिक्षक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

स्थानीय लोगों में आक्रोश, सड़क सुरक्षा की उठी मांग

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने सड़क सुरक्षा के कड़े इंतजाम और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।