Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

स्कूल में जय श्रीराम कहने पर शिक्षक ने की बच्चों की पिटाई, प्रदर्शन की तैयारी में ग्रामीण

कोरबा।      छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सरकारी स्कूल में जय श्रीराम कहने या टीका लगाने पर बच्चों को शिक्षक द्वारा प्रताड़ित किया जाता है. शिक्षक ने दो छात्रों की जमकर पिटाई भी कर दी. शिक्षक के इस व्यवहार से ग्रामीणों में आक्रोश है. इस मामले को लेकर अब ग्रामीण प्रदर्शन की तैयारी में है. यह घटना पाली पड़निया गांव की है.

शिक्षक राजकुमार ओगरे की हरकतों से परेशान विद्यार्थियों ने पूरे मामले की जानकारी पालकों को दी. इसके बाद आक्रोशित पालक स्कूल पहुंचे और संबंधित शिक्षक को जमकर खरी खोटी सुनाई. इस दौरान शिक्षक पालकों से क्षमा मांगते दिखाई दिए, लेकिन ग्रामीण उन्हें क्षमा करने के मूड में नहीं है.

पालकों ने थाने और शिक्षा विभाग में की शिकायत

पालकों ने घटना की जानकारी सर्वमंगला चौकी पुलिस और शिक्षा विभाग को दी है. बताया जा रहा है कि संबंधित स्कूलों में तीन गांव के बच्चे पढ़ाई करने आते हैं. अब इन तीनों गांव के लोग एकत्रित होकर सनातन विरोधी शिक्षक की हरकतों का विरोध करने की तैयारी में हैं.

मामले की जांच की जा रही : चौकी प्रभारी

इस मामले में सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना क्रम की जानकारी ली. वहीं संबंधित शिक्षा विभाग को पत्राचार किया गया है. आगे मामले की जांच की जारी है. वहीं स्कूल के शिक्षक हिंदी व्याख्याता राजकुमार ओगरे ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए ग्रामीणों से माफी मांगा कि आज के बाद ऐसा कभी नहीं करूंगा.