Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

2 लाख की रिश्वत लेते शिक्षक रंगेहाथ गिरफ्तार, ट्रांसफर के नाम पर कर रहा था घूस

कोरबा।   कोरबा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। प्राथमिक शाला कोसलडी में पदस्थ शिक्षक एवं जिला बेसिक फेडरेशन अध्यक्ष विनोद कुमार सांडे को ACB की टीम ने 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।अब उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 (संशोधित 2018) के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

स्थानांतरण रुकवाने के नाम पर मांगी रिश्वत

मामले की शुरुआत कोरबा निवासी रामायण पटेल की शिकायत से हुई। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी गरिमा चौहान, जो कोसलडी स्कूल में शिक्षिका हैं, का स्थानांतरण दूरस्थ विद्यालय में किया जा रहा था।इसी दौरान विनोद कुमार सांडे ने दावा किया कि उनके डीईओ और बीईओ से अच्छे संबंध हैं, और वे स्थानांतरण आदेश को रुकवा सकते हैं — लेकिन इसके बदले 2 लाख रुपये रिश्वत मांगी।

शिकायत के बाद ACB ने रची जाल, रंगे हाथ पकड़ाया आरोपी

रामायण पटेल रिश्वत देने के बजाय सीधे ACB बिलासपुर कार्यालय पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच के बाद ACB ने 17 जुलाई को ट्रैप की कार्रवाई करते हुए विनोद कुमार सांडे को रिश्वत लेते समय रंगे हाथ धर दबोचा।

ACB की कार्रवाई से शिक्षक समुदाय में हलचल

शिक्षक संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के इस तरह पकड़े जाने से शिक्षक समाज और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। ACB की टीम द्वारा आगे की पूछताछ जारी है और संभावित अन्य संलिप्त अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।ACB की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वे किसी भी पद पर क्यों न हों।