Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

आयकर सर्वे में पकड़ी गई 37 करोड़ की कर चोरी

रायपुर।  मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय की टीम ने कान्ट्रेक्टर फर्म पीआरए ग्रुप (PRA Group) में की गई आयकर सर्वे की कार्रवाई में करीब 37 करोड़ रुपए की कर चोरी पकड़ी है. यह कार्रवाई मुख्य आयकर आयुक्त अपर्णा करण, प्रधान आयकर आयुक्त प्रदीप कुमार हेडाऊ तथा संयुक्त आयकर आयुक्त वीरेन्द्र कुमार के निर्देश पर की गई. सर्वे टीम का नेतृत्व आयकर उपायुक्त राहुल मिश्रा ने किया. पीआरए ग्रुप रोड कंसट्रक्शन (PRA Group Road Construction), सिविल कंस्ट्रक्शन, ब्रिज के साथ ही रेलवे के लिए भी कार्य करता है.

ग्रुप की विभिन्न परियोजनाएं छत्तीसगढ़ के साथ ही झारखंड तथा राजस्थान में भी संचालित की जाती है. गुरूवार दोपहर रिंग रोड स्थित पीआरए ग्रुप के मुख्य दफ्तर में शुरू की गई कार्रवाई शुक्रवार देर रात पूरी हुई है. कार्यालय में मिले दस्तावेज और इलेक्ट्रानिक डिवाइस की प्रारंभिक जांच में बोगस खर्चे दिखा कर प्रॉफिट कम दर्शाने के एविडेंस मिले हैं. दो दिनों की जांच में मिले दस्तावेज के साथ ही टीम ने हार्डडिस्क, मोबाइल, लैपटाप का बैकअप लिया है. इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस का बैकअप विशेषज्ञों की टीम ने लिया है.

टीम में कार्यालय में मिले दस्तावेज के आधार पर संचालकों का बयान भी दर्ज किया है. दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का मिलान कर अब सर्वे रिपोर्ट तैयार की जाएगी. सूत्रों का कहना है कि फर्म के संचालकों ने सर्वे टीम के निर्देश पर एडवांस टैक्स जमा करने की सहमति दी है.