Special Story

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा…

‘प्रदेश को बचाने के लिए सतर्क रहें’— अफीम की खेती पर भूपेश बघेल की चेतावनी

‘प्रदेश को बचाने के लिए सतर्क रहें’— अफीम की खेती पर भूपेश बघेल की चेतावनी

Shiv Mar 12, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री…

खेल क्रांति की नई कहानी : बस्तर ओलंपिक के बाद सरगुजा ओलंपिक से हो रहा उत्तर छत्तीसगढ़ में खेल युग की नई शुरुआत

खेल क्रांति की नई कहानी : बस्तर ओलंपिक के बाद सरगुजा ओलंपिक से हो रहा उत्तर छत्तीसगढ़ में खेल युग की नई शुरुआत

Shiv Mar 12, 2026 7 min read

रायपुर। अपनी समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक संपदा और आदिवासी परंपराओं के…

रायपुर में 18 मार्च को लगेगी डाक अदालत, डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का होगा समाधान

रायपुर में 18 मार्च को लगेगी डाक अदालत, डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का होगा समाधान

Shiv Mar 12, 2026 1 min read

रायपुर। डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए…

March 13, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भाजपा कार्यकर्ताओं की लक्षित हत्या नक्सलियों की विकास विरोधी मानसिकता है: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की लगातार हो रही लक्षित हत्याओं पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने नाराजगी जताई है। श्री अग्रवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि, जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं और अमित शाह गृहमंत्री बने हैं तब से नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है जिसके चलते नक्सली हताश हैं। नक्सलियों का असली मकसद लोगों में भय पैदा करके अपने हितों को पूरा करना है जिस कारण वह ऐसी कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं।

श्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि नक्सली देश, समाज और राज्य के हित में कोई काम नहीं करते हैं। और न ही विकास के किसी काम को बर्दाश्त करते हैं इसीलिए वह सड़क, स्कूल निर्माण आदि को रोक देते हैं। इतना ही नहीं पेयजल के लिए की गई बोरिंग में बारूद डालकर उसे भी बर्बाद कर देते हैं। नक्सलियों की मानसिकता विकास विरोधी है। वो छत्तीसगढ़ के ट्राईबल बेल्ट बस्तर में विकास को रोकना चाहते हैं।

श्री अग्रवाल ने कहा कि, भाजपा विकास का काम कर रही है ऐसे में नक्सली भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं की हत्या करके भय पैदा करना चाहते हैं। लेकिन पार्टी कार्यकर्ता और नेता इससे डरेंगे नहीं और सरकार की विकास की योजनाओं को जनता तक पहुंचने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। श्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि नक्सलियों की इस कायराना हरकत को बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षा कर्मी इन हत्याओं का बदला जरूर लेंगे और नक्सलियों को चुन चुन कर ठिकाने लगाया जाएगा।

बता दें कि, बीजापुर में भाजपा के व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल उपाध्यक्ष 40 वर्षीय कैलाश नाग की बीते दिनों नक्सलियों ने हत्या कर दी थी।