Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

तखतपुर CHC को मिली सोनोग्राफी मशीन, अब मरीजों को इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा बिलासपुर, शव वाहन की भी मिलेगी सुविधा

तखतपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर को सोनोग्राफी मशीन और शव वाहन की सौगात मिलने से नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है. लगातार तखतपुर क्षेत्र में ग्रामीणों की मांग रही है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध कराया जाए, जिससे ग्रामीणों को सोनोग्राफी के लिए प्राइवेट अस्पताल में मोटी रकम ना चुकाना पड़े और ना ही बिलासपुर का चक्कर लगाना पड़े.

ग्रामीणों की मांग को देखते हुए तखतपुर विधायक डॉ. धर्मजीत सिंह की सक्रियता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एक सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध करवाया गया. इससे अब तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं का सोनोग्राफी होगा और उनको इलाज करवाने में सहूलियत होगी. वहीं एक शव वाहन भी दिया गया है, जिससे किसी व्यक्ति की अस्पताल या दुर्घटना में मौत हो जाने पर शव ले जाने में सुविधा होगी. शव वाहन नहीं होने पर पहले शव को घर ले जाने में परिजनों को काफी परेशानी होती थी. वहीं निजी वाहन मालिक को मोटी रकम चुकानी पड़ती थी.

तखतपुर विधायक डॉ. धर्मजीत ने बताया कि तखतपुर में सोनोग्राफी मशीन नहीं होने के कारण हमारी गर्भवती माताओं को काफी परेशानी होती थी और बिलासपुर जाकर सोनोग्राफी करवाना पड़ता था. मैंने बिलासपुर कलेक्टर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए सोनोग्राफी मशीन की मांग की. मांग की गंभीरता और लोगों को सुविधा को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध कराई गई है.

सप्ताह में दो दिन होगी सोनोग्राफी जांच : खन्ना

प्रशिक्षु आईएएस तन्मय खन्ना ने बताया कि तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोनोग्राफी मशीन की मांग काफी समय से थी. इसे देखते हुए तखतपुर विधायक और कलेक्टर की मदद से पहले एक रूम को सोनोग्राफी रखने लायक बनाया गया. इसके बाद आज सोनोग्राफी मशीन को वहां व्यवस्थित किया गया. अब दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से यहां इलाज करवाने आए ग्रामीणों को काफी मदद मिलेगी. सप्ताह में दो दिन सोनोग्राफी से जांच की जाएगी.