Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

चाकूबाजों,सट्टेबाजों और नशाखोरों पर फौरन एक्शन लें : IG मिश्रा

रायपुर। रायपुर रेंज के IG अमरेश कुमार मिश्रा ने जिले के पुलिस अफसरों की बैठक ली। इस बैठक में SSP से निरीक्षक रैंक तक के अफसर शामिल थे। IG ने सभी को हिदायत देते हुए कहा कि वे अपने थाना क्षेत्र के चाकूबाजों, सट्टेबाजों और नशाखोरों पर फौरन एक्शन लें। IG ने इसके अलावा IG ने होली में सुरक्षा दुरुस्त रखने और IPL के दौरान सट्टेबाजी पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध पर पूरी तरह पुलिस का नियंत्रण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी थानेदार अपने इलाकों में अपराधों में शामिल व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई करें।

चुनाव और VIP मूवमेंट पर रखें नजर

IG अमरेश मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को पूरी तरह शांतिपूर्वक करवाने के लिए जुट जाएं। इसके अलावा जिले में VIP मूवमेंट के दौरान पूरी तरह सजगता के साथ ड्यूटी करें।

नशेबाजी रोकने पर फोकस हो

मिश्रा ने कहा कि घटनाओं की जांच के दौरान सावधानी बरतें, बारीकियों पर ध्यान दें ताकी किसी निर्दोष को परेशानी न हो। इसके अलावा अवैध तरीके से नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ एक्शन लें। उन्होंने कहा के डायल 112 के माध्यम से आने वाली सूचनाओं पर गंभीर रहें।

होली में फ्लैग मार्च निकालें

उन्होंने जिले के सीनियर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की होली का त्योहार पूरी तरह शांतिपूर्वक होना चाहिए। इसके लिए समितियों की बैठक हो। साथ ही पुलिस फ्लैग मार्च निकाले, जिससे तीन सवारी, नशा करके गाड़ी चलाना, हुड़दंग करने वालों पर कानून का डर हो।