Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पूर्व मंत्री गोठान की सरकारी जमीन पर कब्जा कर बना रहे स्वीमिंग पूल, स्थानीय पार्षद ने डिप्टी सीएम से की शिकायत

रायपुर-    राजधानी रायपुर में एक बार फिर कांग्रेस के पूर्व मंत्री पर बेशकीमती सरकारी जमीन पर कब्जा करने का गंभीर आरोप लगा है। कांग्रेस सरकार में पंचायत मंत्री रहे अमितेश शुक्ला के बंगले से लगे शासकीय जमीन पर स्वीमिंग पूल बनाये जाने का आरोप स्थानीय पार्षद ने लगाया है। आरोप है कि पहले उक्त जमीन गोठान के लिए निर्धारित कर वहां गोठान बनाया गया था। लेकिन अब उसी सरकारी जमीन पर कब्जा कर पूर्व मंत्री आलिशान स्वीमिंग पुल का निर्माण करा रहे है।

छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की सरकार जाने के बाद से ही पूर्ववर्ती सरकार के मंत्रियों के कारनामे सामने आ रहे है। पहले पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्नी पर सरकारी सामुदायिक भवन में सरकारी फंड से करोड़ो रूपये खर्च कर कब्जा करने का का गंभीर आरोप लगा था। अब कांग्रेस सरकार में ही मंत्री रहे अमितेश शुक्ला पर गोठान की सरकारी जमीन पर कब्जा कर स्वीमिंग पूल बनाने का गंभीर आरोप लग रहा है। स्थानीय पार्षद रोहित साहू का आरोप है कि कचना रोड स्थित खमारडीह में पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ला का बंगला है। इस बंगला से लगे सरकारी जमीन के बड़े हिस्से में कांग्रेस के शासनकाल में गोठान बनाया गया था।

लेकिन सरकार के जाते ही गोठान बंद हो गयी और अब इस बेशकीमती जमीन पर नेताजी की नियत बिगड़ गयी। स्थानीय पार्षद ने बताया कि राजस्व रिकार्ड में आज भी 570 अ की भूमि अमितेश शुक्ला के नाम पर दर्ज है, जबकि 570 1 ब की जमीन सरकारी जमीन के रूप में दर्ज है। बावजूद इसके उक्त जमीन पर कब्जा करने के लिए अमितेश शुक्ला ने पहले तो अपने बंगले के पिछले हिस्से की दीवार गिराकर सरकारी जमीन के बड़े हिस्से को बंगले के दायरे में ले लिया गया। इसके उक्त सरकारी जमीन पर आलिशान स्वीमिंग पूल का निर्माण कराया जा रहा है।

पूर्व मंत्री रहे अमितेश शुक्ला द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा कर स्वीमिंग पूल बनाये जाने को लेकर एक बार फिर राजधानी में राजनीति गरमानी तय मानी जा रही है। स्थानीय पार्षद ने इस मामले की शासकीय भूमि से बेजा कब्जा हटाने के लिए विधिवत शिकायत कर दिया है। चूकि मौजूदा वक्त में बीजेपी और कांग्रेस के सभी बड़े नेता दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार करने गये हुए है। इसलिए अभी इस मामले पर राजनेताओं के साथ ही अमितेश शुक्ला का पक्ष नही आ सका है। देखने वाली बात होगी कि इस पूरे मामले पर किस तरह का एक्शन लिया जाता है, ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।