Special Story

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र के दौरान प्रशासनिक पदों पर भर्ती और…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जयपुर में स्वदेशी जागरण मंच की राष्ट्रीय परिषद बैठक संपन्न, स्वावलंबी भारत अभियान के विस्तार पर जोर

जयपुर। ऐतिहासिक नगरी जयपुर में स्वदेशी जागरण मंच की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद बैठक 7 और 8 मार्च को संपन्न हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ केंद्रीय अधिकारी मा. वी. भाग्गैया जी और मा. स्वांत रंजन जी का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। बैठक के दौरान स्वदेशी जागरण मंच के वरिष्ठ पदाधिकारियों मा. आर. सुंदरम जी, डॉ. भगवती प्रकाश शर्मा जी और मा. कश्मीरी लाल जी सहित अन्य केंद्रीय अधिकारियों ने दोनों दिनों तक कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

बैठक से पहले स्थानीय इकाई द्वारा आयोजित उद्यमी सम्मान समारोह और प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी शामिल हुए। इस अवसर पर राज्य के दो मंत्री और एक विधायक भी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय परिषद की इस बैठक में देशभर के 45 प्रांतों से कुल 395 कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें 65 मातृशक्ति प्रतिनिधि भी थीं। इसके अलावा विचार परिवार से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, ग्राहक पंचायत, विद्या भारती, हिंदू जागरण मंच और सहकार भारती सहित गायत्री परिवार, कनेरी मठ, जागृति यात्रा, दे आसरा, समर्थ भारत और तीन प्रमुख व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

बैठक में भारत और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) विषय पर प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही वैश्विक आर्थिक परिदृश्य और युवाओं में सोशल मीडिया के बढ़ते दुष्प्रभावों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

आगामी समय में चार प्रमुख विषयों—विकास का भारतीय प्रतिमान, विश्व व्यापार समझौते, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और युगानुकूल स्वदेशी—पर कार्यदल गठित करने पर सहमति बनी।

इसके साथ ही स्वावलंबी भारत अभियान को और विस्तार देते हुए सभी जिलों में स्वावलंबन केंद्र स्थापित करने और जिला स्तर पर प्रशिक्षकों की नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में स्वदेशी शोध संस्थान, स्वदेशी व्यापारी जुटान, BGIF, स्वदेशी मेला, MYSBA, निर्यातक फोरम और वित्त सलाहकार परिषद के साथ महिला, युवा और पर्यावरण कार्यों के लिए भी आगामी कार्ययोजना तय की गई।