Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

युवक की संदिग्ध मौत: पुलिस ने अंतिम संस्कार रोका, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव, परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप

रायपुर। राजधानी के दोंदेकला गांव के रहने वाले एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाकर शव को जब्त कर लिया। मृतक का नाम क्षत्रपाल वर्मा है, जिसकी मौत बेस्ट ऑर्थोपैडिक अस्पताल में हुई थी। परिजन पोस्टमार्टम न कराने का पत्र देकर शव को घर ले आए थे और अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और शव को चिता से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया।

बता दें कि मृतक के परिजनों ने अस्पताल पर गलत इलाज का आरोप लगाया है, जबकि अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। मामले में तेलीबांधा थाना पुलिस ने विधानसभा थाना पुलिस के सहयोग से शव जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी शिवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, इसलिए शव को परीक्षण के लिए लाया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।