Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2025’ की शुरुआत : समाधान पेटी के जरिए जनता की समस्याओं का होगा समाधान, डिप्टी सीएम साव बोले-

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेशभर में ‘सुशासन तिहार-2025’ की शुरुआत हो गई है. आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जन संवाद को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह अभियान तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है.

उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए कोंडागांव जिले में भी ‘‘सुशासन तिहार” का शुभारंभ हो गया है. सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जन संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है. इसके अंतर्गत जिला कार्यालय, विकासखंड कार्यालय, नगरीय निकायों और सभी ग्राम पंचायतों में समाधान पेटी रखी गई है, जहां पहले दिन आम नागरिकों ने विभिन्न मांगों को लेकर अपने आवेदन जमा किए. आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया 11 अप्रैल तक चलेगी और समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे. सुशासन तिहार के पहले दिन जिला कार्यालय में समाधान पेटी रखी गई.

सुशासन तिहार को लेकर ग्रामीणों में उत्साह

सुशासन तिहार के पहले चरण में जिला कार्यालय के साथ ग्राम पंचायतों में ग्रामीणजन अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं और अपने आवेदन को समाधान पेटी में डाल रहे हैं. राज्य सरकार की इस पहल से ग्रामीणों को गांव में ही अपनी समस्याओं को अवगत कराने का मौका मिल रहा है, जिससे वे बेहद उत्साहित हैं.

आम जनता की समस्याओं का होगा समयबद्ध निराकरण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार आयोजित “सुशासन तिहार-2025” का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा विकास कार्यों में गति लाने के साथ ही आम जनता, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करना है. सुशासन तिहार-2025 का आयोजन तीन चरणों में होगा. पहले चरण में 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे. दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा. तीसरे एवं अंतिम चरण में 05 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा.

रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त यू.एस. अग्रवाल ने बताया आज रायपुर में 70 वार्ड, 10 जोन और 1 निगम कार्यालय में इस तरह 81 समाधान पेटी रखी गई. 1000 से ज़्यादा आवेदन आज मिले हैं. सभी जगहों के काउंट करने के बाद आवेदन की संख्या बढ़ सकती है. इसमें मांग और समस्या – दो तरह के आवेदन अलग-अलग कैटेगरी में किए जाएंगे. फंड अनुरूप मांग की सुनवाई की जाएगी.