Special Story

किराए के वाहनों पर 130 करोड़ खर्च, पुलिस का कुल वाहन खर्च 350 करोड़ पहुंचा

किराए के वाहनों पर 130 करोड़ खर्च, पुलिस का कुल वाहन खर्च 350 करोड़ पहुंचा

Shiv Mar 12, 2026 7 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने महज़ साल भर में किराए के वाहनों…

संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मिला बड़ा नक्सली डम्प

संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मिला बड़ा नक्सली डम्प

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

गरियाबंद। जिले के थाना मैनपुर क्षेत्र में सुरक्षा बलों को संयुक्त…

बच्चों से पुताई करवाने वाली प्राचार्या हटाई गई, आरटीई सीटें घटाने पर हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

बच्चों से पुताई करवाने वाली प्राचार्या हटाई गई, आरटीई सीटें घटाने पर हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में आरटीआई से जुड़ी जनहित याचिका समेत अन्य…

गैस सिलेंडर की किल्लत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 35 सदस्य स्वमेव निलंबित

गैस सिलेंडर की किल्लत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 35 सदस्य स्वमेव निलंबित

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को शून्यकाल के दौरान महँगाई और…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोटवारों की नियुक्ति को लेकर कहा है…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

शीत लहर की चपेट में सरगुजा संभाग, इन जिलों में प्रशासन ने बदला स्कूलों का समय…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड का असर नजर आने लगा है. सरगुजा संभाग शीत लहर की चपेट में है, स्थिति को देखते हुए बलरामपुर और मनेंद्रगढ़ में जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है.

ठंड की वजह से प्रदेश के कई जिलों में सुबह सूरज निकलने के बाद भी कोहरा छाया रहता है. सरगुजा संभाग में किस कदर ठंड का असर है, यह बलरामपुर में साफ नजर आता है, जहां प्रदेश में सबसे कम 8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 9.6 डिग्री, दुर्ग में 11 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

वहीं कोरबा में 12.4 डिग्री, बिलासपुर में 13.4 डिग्री, नारायणपुर में 9.3 डिग्री, बस्तर में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री, बीजापुर में 13.3 डिग्री, दंतेवाड़ा में 11.9 डिग्री और सुकमा में 14.8 डिग्री तापमान रहा. राजधानी रायपुर में 14.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.

तापमान बढ़ने के आसार

छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में तामपान बढ़ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान ‘फेंगल’ बनने की संभावना है. इस तूफान का असर छत्तीसगढ़ पर भी पड़ने की आशंका है. इस तूफान के कारण पूर्वोत्तर से आने वाली हवाओं में बाधा उत्पन्न हो सकती है, जिससे प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है.