Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सुरेश अग्रवाल मेमोरियल क्रिकेट कॉर्पोरेट टूर्नामेंट 2025: हीरा ग्रुप स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन ने 15वां सीजन किया लॉन्च

रायपुर। राजधानी रायपुर में हीरा ग्रुप स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन द्वारा आयोजित सुरेश अग्रवाल मेमोरियल कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत इस बार 4 जनवरी 2025 होगी। इस टूर्नामेंट के आयोजन में अभी एक महीने का समय बचा है, जिसकी तैयारी जोरों पर है। शनिवार को हीरा ग्रुप स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टूर्नामेंट के 15वें सीजन को लॉन्च किया।

बता दें कि हीरा ग्रुप स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन द्वारा कॉर्पोरेट निकायों के बीच आयोजित इस सीमित के ओवर क्रिकेट टूर्नामेंट में 32 टीमें भाग लेंगी और सभी मैच टेनिस बॉल से खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का आयोजन राजधानी रायपुर के वी.आई.पी रोड स्थित ऊर्जा पार्क के पास मौजूद हीरा ग्रुप स्पोर्ट्स ग्राउंड में किया जाएगा। हीरा ग्रुप के पदाधिकारियों ने बताया कि टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले सभी प्रतिभागियों को शेड्यूल की जानकारी दे दी जाएगी। सभी प्रतिभागियों को टूर्नामेंट से पहले के प्रवेश फॉर्म जमा कराना अनिवार्य है।

हीरा ग्रुप स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन ने प्रेस वार्ता में कहा कि पिछले 14 वर्षों से विभिन्न कॉर्पोरेट निकायों द्वारा किए गए जोशीले योगदान और भागीदारी के साथ यह टूर्नामेंट छत्तीसगढ़ के क्रिकेट इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि बन गया है। हम एक बार फिर आपकी भागीदारी और नकद या प्रचार उपहार कूपन/उपहार वाउचर/उपहार हैम्पर के माध्यम से प्रायोजन को आमंत्रित करते हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि आपका प्रायोजन टूर्नामेंट के आकार और पैमाने के अनुरूप होगा।