Special Story

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सूरजपुर मर्डर केस : एनएसयूआई ने जारी की पदाधिकारियों की सूची, कहा – आरोपी कुलदीप साहू का NSUI से कोई संबंध नहीं

रायपुर।    सूरजपुर की घटना में आरोपी कुलदीप साहू को NSUI का पदाधिकारी बताया जा रहा है, जिसे एनएसयूआई ने भ्रामक बताया है. NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय और सूरजपुर जिलाध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी ने कहा कि कुलदीप साहू NSUI के किसी भी पद पर नहीं है. उन्होंने सूरजपुर जिले की सभी नियुक्तियों की कॉपी भी जारी की है. एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, सूरजपुर की घटना दुर्भाग्यजनक है. इस घटना में जो भी दोषी है, उन पर कड़ी से बड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

सूरजपुर के NSUI जिला अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी ने कहा कि आज सूरजपुर में घटित घटना को NSUI के नाम से जोड़ा जा रहा है, जो गलत है. आज तक मैने जितना नियुक्ति आदेश जारी किया है उसमें कुलदीप साहू का नाम कही भी अंकित नहीं है. भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस को जबरदस्ती अंधेरे में ढकेला जा रहा है.

बता दें कि कोतवाली थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख सूरजपुर रिंग रोड के पास किराए के मकान में पत्नी मेहू फैज और बेटी आलिया शेख (16 वर्ष) के साथ रह रहे थे. रविवार रात प्रधान आरक्षक ​​​​​पेट्रोलिंग से वापस लौटे तो देखा कि घर खून से सना था. घर से पत्नी और बेटी गायब थी, जिनकी लाश सूरजपुर से करीब 5 किलोमीटर दूर पीढ़ा गांव में खेत के नहर में अर्धनग्न अवस्था में मिली. इस वारदात को अंजाम देने के बाद जिलाबदर रह चुके आदतन बदमाश कुलदीप साहू फरार हो गया है. बताया जा रहा कि आरोपी की पहचान एनएसयूआई में पूर्व जिला पदाधिकारी रह चुका है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है.

एनएसयूआई ने जारी की पदाधिकारियों की सूची-