Special Story

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

फाइव डे वीक का समर्थन: नवा रायपुर बना फेडरेशन का नया जिला, भव्य शपथ ग्रहण समारोह में गूंजा ‘पांच दिवसीय कार्य प्रणाली’ का समर्थन

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने नवा रायपुर को पृथक जिला इकाई घोषित करते हुए संतोष कुमार वर्मा को संयोजक नियुक्त किया है। इसी अवसर पर भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस आयोजन में मंत्रालय, संचालनालय सहित नवा रायपुर स्थित तमाम विभागों के अधिकारी-कर्मचारी नेताओं की उपस्थिति रही। प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह की एक अहम बात यह रही कि फेडरेशन के सभी संगठनों ने एक स्वर में “पांच दिवसीय कार्य प्रणाली” का समर्थन करते हुए इसे यथावत रखने का प्रस्ताव पारित किया। वक्ताओं ने कहा कि यह कार्यप्रणाली केंद्र और अन्य राज्यों में सफलतापूर्वक लागू है और छत्तीसगढ़ में इसे समाप्त करने का निर्णय एकतरफा और अव्यावहारिक होगा।

फेडरेशन के मीडिया प्रभारी अनिल वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू की गई ई-ऑफिस प्रणाली के चलते कर्मचारी शनिवार-रविवार को भी कार्य कर रहे हैं। सीमित स्टाफ में भी कर्मचारी देर रात तक कार्यालयीन कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं।

इस मौके पर बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने शपथ ली। जिनमें प्रमुख रूप से:

  • सोनाली तिड़के – प्रभारी महिला प्रकोष्ठ
  • भैरव नारायण विश्वकर्मा – महासचिव
  • आर. डी. मेहरा – कोषाध्यक्ष
  • डी. पी. सिंह – उपकोषाध्यक्ष
  • अनिल सोनारे व वीरेन्द्र ध्रुव – सचिव
  • कांति सूर्यवंशी, जागेश्वर भट्ट, जय प्रकाश दुबे, बजरंग प्रजापति, ए. डी. पवार, राजेश ठक्कर, विनीत वर्मा, सौरभ टंडन, दीपक बेतवार, हीरा चंद बघेल – उप संयोजक।

इस अवसर पर जीआर. चंद्रा, बीपी शर्मा, पंकज पांडेय, अश्वनी चेलक, सुमन शर्मा, उमेश मुदलियार, पीतांबर पटेल और सुनील नायक विशेष अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहे।