Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अंधविश्वास ने ली जान : जादू-टोने के शक में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, पड़ोसी ही निकला हत्यारा

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अंधविश्वास ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया. जादू-टोने के शक में एक वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोपी कोई दूर का नहीं, बल्कि महिला का पड़ोसी निकला. यह घटना न केवल समाज में फैले अंधविश्वास की भयावह तस्वीर दिखाती है, बल्कि यह भी बताती है कि जागरूकता और शिक्षा की कितनी जरूरत है.

यह घटना बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत भंवरपुर चौकी के ग्राम सनबहाली की है. कुछ दिन पूर्व गांव में रहने वाली एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ बसना थाना में मामला दर्ज किया गया और पुलिस जांच में जुट गई. जांच के दौरान जब पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ की और सुराग जुटाए, तो सामने आया कि महिला के पड़ोस में रहने वाला संतोष मांझी ही इस हत्या के पीछे है. जब पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल किया.

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि वृद्ध महिला जादू-टोना करती है, जिससे उसके परिवार के लोग अक्सर बीमार और मानसिक रूप से परेशान रहते थे. इसी अंधविश्वास के चलते उसने मौका देखकर महिला पर टांगिया से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी संतोष मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.