Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

गन्ना किसानों को मिला आर्थिक संबल, भोरमदेव शक्कर कारखाने ने हितग्राहियों को किया करोड़ों का भुगतान

कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश एवं मार्गदर्शन में भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, कवर्धा द्वारा पेराई सत्र 2025–26 के दौरान गन्ना उत्पादक किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है. इसी क्रम में कारखाना प्रबंधन द्वारा अब तक किसानों को कुल 24.85 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जिससे क्षेत्र के गन्ना किसानों में संतोष और उत्साह का माहौल है.

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के स्पष्ट निर्देशों और जिला कलेक्टर गोपाल वर्मा के सतत मार्गदर्शन में कारखाना प्रबंधन ने पारदर्शी और समयबद्ध भुगतान व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू किया है. पेराई सत्र 2025–26 के तहत भारत सरकार द्वारा निर्धारित एफआरपी 329.05 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ना मूल्य सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा किया जा रहा है. समय पर भुगतान से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और उन्हें कृषि से जुड़े आगामी कार्यों में सहूलियत मिल रही है.

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के प्रबंध संचालक जी.एस. शर्मा ने बताया कि चालू पेराई सत्र में अब तक 1,05,975 मैट्रिक टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है, जिससे 1,09,565 क्विंटल शक्कर का उत्पादन हुआ है. यह उपलब्धि गन्ना उत्पादक शेयरधारक किसानों के सहयोग और कारखाना प्रबंधन के कुशल संचालन का परिणाम है.

उन्होंने कहा कि भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना क्षेत्र के गन्ना किसानों की सामाजिक और आर्थिक उन्नति में अहम भूमिका निभा रहा है. राज्य शासन की गन्ना नीति के अनुरूप समय पर भुगतान से किसानों की आय में स्थिरता आ रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है.

कारखाना प्रबंधन ने गन्ना उत्पादक किसानों से अपील की है कि वे परिपक्व, साफ-सुथरा, बिना अगवा और बिना जड़ वाला गन्ना कारखाने में आपूर्ति करें. इससे शक्कर की रिकवरी प्रतिशत बढ़ेगी, जिसका सीधा लाभ किसानों को बेहतर भुगतान के रूप में मिलेगा.