Special Story

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

हाईकोर्ट जज और सफेमा कोर्ट मुंबई के अफसर को जेल में बंद सुच्चा ने भेजा धमकी भरा लेटर, पुलिस ने दर्ज किया मामला

बिलासपुर।  बिलासपुर हाईकोर्ट के जज और मुंबई स्थित सफेमा कोर्ट के अधिकारी को धमकी भरा पत्र मिलने का मामला सामने आया है। एनडीपीएस केस में जेल में बंद आरोपी संजीव कुमार छाबड़ा उर्फ सुच्चा सिंह के नाम से पत्र भेजा गया है। पत्र मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पीएचक्यू के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक गांजा व अन्य मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी संजीव कुमार छाबडा (सुच्चा सिंह) द्वारा सफेमा कोर्ट मुम्बई के एक अफसर को धमकी भरा पत्र भेजा गया है। इस पत्र में अश्लील शब्दों का भी प्रयोग किया गया है। इस धमकी भरे पत्र में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के एक जज का नाम भी लिखा हुआ है। धमकी भरे पत्र के संबंध में पीएचक्यू से बिलासपुर पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिस पर सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।