Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

विजय शर्मा की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की उपसमिति गठित, राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरण वापसी की करेगी अनुशंसा

रायपुर- उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की उपसमिति का गठन किया गया है, यह समिति विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरणों की न्यायालयों से वापसी के लिए विचार-विमर्श कर आगे की कार्यवाही के लिए अनुशंसा करेगी। उपमुख्यमंत्री एवं विधि मंत्री अरूण साव, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम एवं कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को इस उपसमिति में सदस्य बनाया गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 17 जनवरी को आयोजित कैबिनेट की बैठक में राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरणों की न्यायालयों से वापसी के लिए मंत्रिपरिषद की उपसमिति गठित किए जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके परिपालन में उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में यह उपसमिति गठित की गई है।