Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

स्टार्टअप और एंटरप्रेन्योरशिप विषय पर “स्टूडोटॉक” का आयोजन सम्पन्न

रायपुर।  स्टुडोमैट्रिक्स द्वारा पीएम आर.डी. तिवारी स्कूल, रायपुर में स्टार्टअप और एंटरप्रेन्योरशिप विषय पर “स्टूडोटॉक” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उद्यमिता, नवाचार और नेतृत्व की दिशा में प्रेरित करना और साथ ही साथ कॉर्पोरेट और प्रोफेशनल दुनिया में एक कदम बढ़ाना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अनुज शुक्ला (सीईओ, एनआईटी रायपुर इनक्यूबेशन सेल, एनआईटी रायपुर; प्रदेश प्रमुख – थिंक इंडिया) रहे। उन्होंने छात्रों को स्टार्टअप संस्कृति, नए विचारों, भारत में स्टार्टअप और भविष्य के विकसित भारत की संभावनाओं के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी सही दिशा और मेहनत से भारत को स्टार्टअप की शक्ति बना सकती है हमने कोरोना काल में देखा की आत्मनिर्भर होने के करण भारत में कोरोना की वैक्सीन बनी और भारत ने वासुदेव कुटुम्बकम की भावना को आगे बढ़ाते हुए पूरे विश्व को अपना परिवार मान कर उस समय मदद की।

अन्वित दीक्षित, प्रदेश संयोजक (स्टुडोमैट्रिक्स, छत्तीसगढ़) ने कहा कि स्टुडोमैट्रिक्स विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए शैक्षिक और करियर से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता है। उन्होंने बताया कि ऐसे सत्रो के माध्यम से छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक जीवन में भी आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं।

कार्यक्रम में अनेकों विद्यालय से बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया और अतिथियों से सीधे संवाद कर सवाल पूछकर नए विचार सीखे।
यह आयोजन स्टुडोमैट्रिक्स के उस संकल्प को मजबूत करता है जिसके तहत संगठन छात्रों को स्कूल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अवसर और मंच उपलब्ध कराता है।