Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सहायक संचालक के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र VIDEO : 6 घंटे से कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे हैं पीएमटी छात्रावास के छात्र, मारपीट का आरोप, कार्रवाई नहीं होने से हैं नाराज

कांकेर।    बस्तर संभाग के छात्रवास के छात्रों ने कांकेर जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला दिया है. हजारों की संख्या में छात्र कलेक्ट्रेट के सामने 6 घंटे से छात्र धरने पर बैठे हैं और कलेक्टर को ज्ञापन देने की बात पर अड़े हैं. कलेक्टर के नहीं आने पर रातभर कलेक्ट्रेट गेट के सामने धरने पर बैठे रहने की बात कह रहे. प्रदर्शनकारी छात्र कलेक्ट्रेट के सामने चूल्हा जलाकर खाना भी बना रहे और रात रुकने टेंट और कंबल की जुगाड़ भी किए हैं. बता दें कि छात्रवास में पहुंचकर सहायक संचालक द्वारा छात्रों से मारपीट करने से छात्र नाराज है. उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे.

छात्रों का आरोप है कि कांकेर जिले में पदस्थ आदिवासी विभाग की सहायक संचालक ने कांकेर के पीएमटी छात्रवास के छात्रों के साथ मारपीट कर जातिगत गाली गलौज किया है. इसकी शिकायत कलेक्टर से भी की गई है, लेकिन एक महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से छात्रवास के बच्चे आक्रोशित होकर आज सड़क में उतरने को मजबूर हुए हैं.

कार्रवाई नहीं होने पर छात्रावास ताला जड़ने की चेतावनी

पीएमटी छात्रवास के अध्यक्ष राकेश दर्रो ने कहा कि कांकेर के पीएमटी छात्रवास के अंदर घुसकर सहायक संचालक ने 7 से 8 छात्रों के साथ मारपीट की है. इसकी शिकायत भी की गई थी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. सहायक संचालक को अगर प्रशासन नही हटाता है तो हम पीएमटी छात्रावास में ताला लगाकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे.

देखें वीडियो –