Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नवकिरण अकादमी के समन्वयक के खिलाफ छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत, परीक्षा से पहले लगातार छुट्टियों को लेकर जताई आपत्ति

महासमुंद।  जिले के नवकिरण अकादमी के समन्वयक के तानाशाही रवैये से परेशान छात्रों ने कलेक्टर को लिखित शिकायत देकर समन्वयक को हटाने की मांग की है. छात्र-छात्राएं यहां केवल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने आते हैं, लेकिन समन्वयक की ओर से बार-बार छुट्टियां देने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है.

जिला प्रशासन ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नवकिरण अकादमी की स्थापना की थी. इस अकादमी में जिले भर के छात्र-छात्राएं अध्ययन करते हैं, लेकिन हाल के दिनों में यह अकादमी विवादों में घिरी हुई है. बुधवार को 55-60 छात्रों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर समन्वयक डी. बसंत राव की तानाशाही के खिलाफ लिखित शिकायत की.

छात्रों का कहना है कि 10 से 13 अक्टूबर तक चार दिन की छुट्टी और फिर 27 अक्टूबर से एक नवंबर तक छह दिन की छुट्टी घोषित की गई है. नवंबर और दिसंबर में कई महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाएं आयोजित होने वाली हैं, जैसे RPB, NTPC, CTET, RPF आदि. छात्रों का कहना है कि ऐसे में एक-एक दिन की पढ़ाई भी महत्वपूर्ण है.

छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि समन्वयक अपनी मनमर्जी से नियम बना रहे हैं और उनकी (छात्रों की) बातों को अनसुना किया जा रहा है. पहले भी छात्रों ने समन्वयक के खिलाफ राज्य शासन को शिकायत की थी, जिसमें छुट्टियों की अधिकता, आवश्यक सामग्री की कमी, और अन्य मुद्दों का जिक्र किया गया था.

इस मामले पर कलेक्टर का कहना है कि छात्रों की शिकायत पर ध्यान दिया जाएगा और समन्वयक से बात कर संबंधित मुद्दों का समाधान किया जाएगा. कुछ ही घंटों बाद कलेक्टर ने नवकिरण अकादमी का निरीक्षण भी किया.