Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

“प्रोजेक्ट अनुभव” के अंतर्गत विद्यार्थियों को मिल रहा प्रशासनिक अनुभव का लाभ, सहायक श्रम आयुक्त ने दी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी महत्वपूर्ण सीख

रायपुर।  रायपुर जिले में संचालित अभिनव पहल प्रोजेक्ट “अनुभव” के अंतर्गत योग भवन, फुंडहर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक विशेष शैक्षणिक सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में सहायक श्रम आयुक्त देवेन्द्र देवांगन ने छात्रों को समाजशास्त्र विषय की बारीकियों से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य युवाओं को प्रशासनिक अधिकारियों के अनुभव से जोड़कर उनकी परीक्षा-तैयारी को सशक्त बनाना है।

सत्र के दौरान श्री देवांगन ने शोध के विभिन्न तरीकों जैसे अवलोकन, साक्षात्कार और प्रश्नावली पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने समाजशास्त्र के प्रसिद्ध चिंतक कार्ल मार्क्स की प्रमुख अवधारणाओं को सरल भाषा में समझाया। यह शैक्षणिक सत्र करीब ढाई घंटे तक चला, जिसमें छात्रों ने गहरी रुचि दिखाई।

प्रोजेक्ट “अनुभव” का उद्देश्य युवाओं को प्रशासनिक अधिकारियों के अनुभवों से जोड़कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मजबूत बनाना है। इस पहल के तहत जिले के वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।