Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

शिक्षक और स्कूल भवन की मांग को लेकर पालकों के साथ छात्र निकले पदयात्रा पर, SDM और BEO ने तत्काल शिक्षक की व्यवस्था कर भेजा वापस

गरियाबंद।  जिले के मैनपुर में बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर छात्र आय दिन आंदोलन कर रहे हैं. इधर मुख्यालय के हायर सेकेंडरी का मसला प्रशाशन सुलझाने में लगी हुई है. वहीं जिले के गांव भाठापानी में आज शिक्षक और स्कूल भवन की मांग को लेकर प्राइमरी-मिडिल के 25 से अधिक छात्र और उनके पालकों ने मोर्चा खोल दिया. अपनी मांगों को लेकर छात्र अपने पालकों के साथ गांव से जिला मुख्यालय तक पदयात्रा तक ज्ञापन सौंपने निकले थे, जिससे सकते में आकर शिक्षा विभाग ने आनन-फानन में उनकी शिक्षक की मांग पूरी कर उनकी पदयात्रा को रोका.

जानकारी के मुताबिक, मिडिल स्कूल के शिक्षक को अपने मूल शाला से हटा कर अन्यत्र पदस्थ कर दिया गया है. इसके अलावा स्कूल के भवन भी जर्जर हो गए हैं. स्कूल भवन के लिए मंजूरी मिलने के बावजूद अब तक भवन नहीं बना है.

पदयात्रा की खबर जैसे ही प्रशासन को मिली, एसडीएम और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने पदयात्रा को बीच में ही रोका और तुरंत एक शिक्षक की व्यवस्था की गई, जिसके बाद छात्रों ने अपनी पदयात्रा समाप्त की. हालांकि स्कूल भवन का मामले को लेकर प्रशासन का कहना है कि स्कूल भवन की मंजूरी के लिए फाइल भेजी गई है. स्वीकृति मिलने के बाद भवन निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा.