Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

युक्तियुक्तकरण को लेकर जोरदार प्रदर्शन, केदार जैन की अगुवाई में बस्तर संभाग में निकली रैली, युक्तियुक्तकरण रद्द करने और दोषी अफसरों पर कार्रवाई की मांग

बस्तर। युक्तियुक्तकरण में हुए व्यापक धांधली, अनियमितता, भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद और प्रशासनिक दादागिरी के खिलाफ आज प्रदेशभर के शिक्षकों का गुस्सा सड़क पर दिखा। शिक्षक साझा मंच के प्रदेश संचालक केदार जैन की अगुवाई में एक बड़ी रैली निकली। इस रैली में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल थे। इस दौरान ज्ञापन सौंप कर युक्त युक्तिकरण में हुए व्यापक भ्रष्टाचार, अनियमितता, भाई भतीजाबाद एवं धांधली के आरोपी सभी डीईओ एवं सभी बीईओ को बर्खास्त कर उन पर धोखाधड़ी एवं शिक्षकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के आरोपो में एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की मांग की है।

शिक्षक साझा मंच ने 10 जून और 13 जून को प्रदर्शन का ऐलान किया था। इस कार्यक्रम के तहत आज भी संभाग मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया गया। बस्तर संभाग के कार्यक्रम के तहत जगदलपुर में प्रदर्शन किया गया, जिसमें सभी जिलों में अधिकारियों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की पूरे प्रमाणित दस्तावेजी साक्ष्य सहित पोल खोल कर रखा।

सभी जिलों में रैली निकालते हुए राज्य सरकार, जिला प्रशासन एवं सभी भ्रष्ट्र विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।बस्तर संभाग की अगुवाई करते हुए  प्रदेश संचालक केदार जैन ने भ्रष्ट अधिकारियो के खिलाफ सिंह गर्जना करते हुए विसंगतिपूर्ण युक्त युक्तिकरण को तत्काल रद्द करने की मांग की। यहां सभी जिला संचालको के साथ शिक्षक नेता केदार जैन ने ज्ञापन सौंप कर युक्तिकरण को तत्काल रद्द कर 2008 का सेटअप लागू करने की मांग की।