Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रास-गरबा आयोजकों को पुलिस की सख्त हिदायत, क्षमता के अनुरूप ही पास बांटे, साउण्ड सिस्टम…

रायपुर। एसएसपी डॉ. संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर ASP लखन पटले द्वारा सिविल लाईन स्थित सी-4 भवन में विभिन्न रासगरबा आयोजन समीतियों के प्रतिनिधियों की बैठक ली गई। इस दौरान बैठक में विभिन्न रासगरबा आयोजन समीतियों के प्रतिनिधि मौजूद रहें।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर द्वारा रासगरबा आयोजकों को अपने-अपने आयोजन के संबंध में संबंधित थाना क्षेत्र में सूचना देने के साथ-साथा गरबा आयोजन के दौरान सुरक्षा हेतु स्वयं की व्यवस्था से बाउंसर, वॉलेंटियर एवं सुरक्षा गार्ड तैनात करने तथा एंट्री के पूर्व चेक करने को कहा गया।


गरबा आयोजकों को गरबा आयोजन के दौरान डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित होने की जानकारी देते हुए साउण्ड सिस्टम को हाइ कोर्ट की गाइडलाइन के तहत निर्धारित डेसीमल और समय सीमा तक बजाने के निर्देश दिये गये।

साथ ही यह भी निर्देश दिये गए कि क्षमता के अनुरूप ही पास बांटे, जिससे प्रवेश के दौरान विषम स्थिति निर्मित न हो। साथ ही आयोजक रास गरबा आयोजन में पार्किंग की व्यवस्था रखने को भी कहा गया।

रासगरबा कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की फुहड़ता, नशे का सेवन और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढ़ंग से मनाने को एएसपी लखन पटले ने कहा।