Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्राइवेट अस्पतालों में सेवा दे रहे सरकारी डॉक्टरों पर होगी सख्त कार्रवाई! बस्तर सांसद बोले- कलेक्टर से मंगाई जाएगी रिपोर्ट

जगदलपुर। दलपत सागर वार्ड स्थित मां दंतेश्वरी ड्रामा एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल में शासकीय डॉक्टर द्वारा दी जा रही सेवाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं. बस्तर सांसद महेश कश्यप ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि शासकीय डॉक्टर अगर नियमों का उल्लंघन करते हुए प्राइवेट अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं, तो उनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी. सांसद ने जानकारी दी कि इस संबंध में कलेक्टर से रिपोर्ट मंगाई जाएगी और स्वास्थ्य मंत्री से भी चर्चा कर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. उन्होंने कहा कि शासकीय डॉक्टरों की नियुक्ति जनसेवा और सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों की मजबूती के लिए होती है, न कि निजी संस्थानों में सेवा देने के लिए.

दरअसल, शहर के धरमपुरा स्थित मां दंतेश्वरी क्रिटिकल एंड ट्रॉमा सेंटर में महारानी अस्पताल के एक डॉक्टर के द्वारा सेवाएं दिए जाने का मामला सामने आया है. यह कार्य 2024 में स्वास्थ्य सचिव चंदन कुमार द्वारा जारी उस आदेश के खिलाफ है, जिसमें स्पष्ट निर्देश हैं कि कोई भी शासकीय डॉक्टर किसी निजी अस्पताल में सेवा नहीं दे सकता. वह केवल अपने घर या निजी चेम्बर में ही प्रैक्टिस कर सकता है. सांसद ने कहा कि यदि यह उल्लंघन साबित होता है तो  डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.