Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नगर निगम की सख्त कार्रवाई, 6 व्यावसायिक परिसरों पर सीलबंदी

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा बकाया कर की वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए जोन क्रमांक-10 क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई है. नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, उपायुक्त राजस्व जागृति साहू एवं जोन-10 के जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे के निर्देशानुसार राजस्व विभाग की टीम ने वर्षों से कर बकाया रखने वाले व्यावसायिक परिसरों पर सीलबंदी की कड़ी कार्रवाई की।

नगर निगम जोन-10 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 50, 52, 53 एवं 56 में नोटिस, डिमांड बिल एवं अंतिम सूचना जारी किए जाने के बावजूद कर का भुगतान नहीं करने वाले कुल 6 व्यावसायिक परिसरों को सील किया गया. इन परिसरों पर कुल 50 लाख 72 हजार 839 रुपये का कर बकाया था. कार्रवाई के दौरान मौके पर ही 4 लाख 41 हजार 12 रुपये का भुगतान प्राप्त किया गया, जबकि तीन बकायेदार दुकानदारों ने शेष टैक्स जमा करने के लिए दो दिवस का समय मांगा है.

इस कार्रवाई में जोन-10 के सहायक राजस्व अधिकारी गौरीशंकर साहू, राजस्व निरीक्षक नरेंद्र सोनी सहित सभी सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे और पूरी प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न कराई गई. नगर पालिक निगम रायपुर ने स्पष्ट किया है कि कर बकाया रखने वाले बड़े बकायेदारों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि नगर निगम के राजस्व संग्रह में वृद्धि हो सके और विकास कार्यों को गति मिल सके.