Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पीएम श्री स्कूल में आवारा कुत्तों का हमला, छात्र सहित दो शिक्षिकाएं घायल, हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, शिक्षा सचिव से मांगा जवाब

बिलासपुर। खमतराई स्थित PM श्री स्कूल परिसर में आवारा कुत्तों के हमले से एक छात्र और दो शिक्षिकाएं घायल हो गईं। घटना के बाद स्कूल परिसर में दहशत का माहौल है और अभिभावकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने घटना पर स्वतः संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि छात्रों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हाईकोर्ट ने इस मामले में शिक्षा सचिव से व्यक्तिगत शपथ पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मुख्य सचिव को भी पूर्व में दिए गए आदेशों के पालन की स्थिति पर जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है। न्यायालय ने टिप्पणी करते हुए कहा कि स्कूल जैसे संवेदनशील स्थानों पर इस तरह की घटनाएं प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाती है। यदि पहले जारी निर्देशों का सही तरीके से पालन किया गया होता तो इस तरह की घटना रोकी जा सकती थी।

फिलहाल घायल छात्र और शिक्षिकाओं का इलाज जारी है। वहीं, शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 9 जनवरी को निर्धारित की गई है, जिसमें संबंधित अधिकारियों को कोर्ट के समक्ष जवाब देना होगा।