Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बनी रणनीति

रायपुर।  राजधानी के राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म हो गई. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज और तमाम नेता बैठक में मौजूद रहे. इस दौरान आगामी चुनाव की रणनीति के साथ प्रत्याशियों के चयन को लेकर चर्चा की गई. बैठक में शामिल हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि हमारे साथी लगातार चुनाव को लेकर अपने क्षेत्रों में बैठके कर रहे है. सभी विधायक साथियों ने कमर कस लिया है. प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे.

कांग्रेस की बैठक में प्रत्याशी चयन को लेकर बड़ा फैसला

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है. पर्यवेक्षक जाएंगे, नगर पंचायत – नगर पालिका में बैठक करेंगे और एक-एक नाम पार्षदों के लिए आगे देंगे. आवश्यकता पड़ी तो वरिष्ठ नेताओं से विधायक और पूर्व विधायक सभी से चर्चा करेंगे. वार्ड में कोई दिक्कत होगी तो आपस में बैठकर जिला स्तर चर्चा की जाएगी. अध्यक्ष की पद पर पीएससी चयन समिति आगे आयेगा.

कांग्रेस नगरीय निकाय चुनाव में सभी वर्गों को साधने की तैयारी

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि फोकस में महिला और युवा वोटर है. सरकार ने एक लाख लोगों को नौकरी देने के नाम पर सरकार बनाई और ठगने का काम किया है. लगातार मंत्रियों के सभा में नौकरी मांग रहे हैं. मंत्रियों के लिए सरकार और मंत्रियों के लिए सबसे बड़ा चुनौती है. किसान और ओबीसी भी हमारे साथ है. बहुत सारे वर्ग है, जो सरकार से नाखुश हैं. उन्हें हम साधने का प्रयास करेंगे.

B. ed शिक्षकों को लेकर पीसीसी चीफ बैज का सरकार पर हमला

दीपक बैज ने B.ed सहायक शिक्षिकाओं के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा हुई बर्बरता को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला है . उन्होंने कहा महिलाएँ आरोप लगा रही है कि पुलिस दारू पी करके कपड़ा फाड़ रहे हैं. सोशल मीडिया में वीडियो चल रहे हैं. विष्णु के सुशासन में इतनी छूट कैसे मिल गई. इस सरकार सारे हदें क्रूरता की पराकाष्ठा पार कर चुकी है. कमेटी बनाया गया है, लेकिन कमेटी में अभी तक क्या निर्णय लिया. समय सीमा देकर सरकार को उसे पर निर्णय करना चाहिए. B.ed शिक्षकों को गुमराह करने के लिए कमेटी बना दिया गया. कमेटी में अभी तक एक बैठक भी नहीं हुई. सरकार कितनी बर्बरता के साथ कार्रवाई कर रही है.