Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बोर्ड स्टूडेंट्स के अजब-गजब सवाल : छात्रों ने कहा- मैं फेल हो सकता हूं, पास करवा दोगे क्या? हेल्प सेंटर में पैरेंट्स ने भी पूछे ऐसे सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे जल्द ही जारी हो जाएंगे। परिणामों की घोषणा से पहले छात्रों और उनके अभिभावकों की सहायता के लिए बोर्ड ने एक हेल्प डेस्क सेंटर शुरू किया है। इसके लिए हेल्पलाईन टोल फ्री नंबर 18002334363 जारी किया गया है। यहां बच्चों और पैरेंट्स के अलग-अलग तरह के सवाल आ रहें है, जिनमें से कुछ अजब-गजब भी है। 

फेल हो सकता हूं पास करवा दोगे क्या ?

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित हेल्पलाइन सेंटर में एक छात्र ने पूछा कि मेरा नंबर बढ़ जाएगा क्या ? दूसरे विद्यार्थी ने पूछा कि पास हो गया हूं या फेल ? दो विषय में फेल हो सकता हूं पास करवा दोगे क्या? एक और विद्यार्थी ने सवाल करते हुए कहा फोन आ रहा मैं फेल हो गया हूं कह रहे हैं, पास करने के लिए पैसे मांग रहे हैं, क्या पैसे देने पर पास कर देंगे ?

वहीं बच्चों के अलावा उनके पैरेंट्स भी अपने सवालों के साथ हेल्प सेंटर में कॉल कर रहे हैं. एक अभिभावक ने पूछा कि रिजल्ट में कुछ अपन डाउन होता है तो ऐसी स्थिति में क्या कर सकते हैं ? 

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव पुष्पा साहू ने कहा कि परीक्षा परिणाम के पूर्व विद्यार्थियों के मन में परीक्षा परिणाम के भय से होने वाले तनाव का प्रबंधन किया जा रहा है। विषय, कैरियर चयन, पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना संबंधी मार्गदर्शन के लिए हेल्पलाइन सेंटर बनाया गया है। मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, कैरियर काउंसलर, मण्डल के अधिकारी मार्गदर्शन करेंगे। बता दें कि 29 अप्रैल से 09 मई 2025 तक हेल्पलाइन सेंटर संचालित किया जाएगा।