Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सुशासन तिहार में अजब-गजब डिमांड : युवक ने आवेदन में लिखा – ससुराल दूर है, बाइक दिला दीजिए…

सरगुजा।  छत्तीसगढ़ में साय सरकार सुशासन तिहार मना रही. इस दौरान गांवों व शहरों में लोग अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन कर रहे हैं. सरगुजा जिले के मैनपाट में एक युवक ने शिविर में बाइक दिलाने के लिए आवेदन दिया है. उन्होंने आवेदन में लिखा है कि उसकी ससुराल और हॉट बाजार दूर है. उसे ससुराल और हाट बाजार जाने के लिए बाइक दिलाई जाए. यह आवेदन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

सुशासन तिहार के पहले चरण में 08 अप्रैल से 11 अप्रैल तक गांवों व शहरों में शिविर लगाकर आवेदन लिए जा रहे हैं. सुशासन तिहार में मैनपाट ब्लॉक के कदनई पंचायत के युवक अजेश कुमार ठाकुर ने आवेदन देकर अपने लिए बाइक मांगी है, ताकि वह ससुराल और हॉट बाजार जा सके. आवेदन में संबंधित विभाग का नाम छत्तीसगढ़ शासन ऑटो एजेंसी लिखा गया है. यह आवेदन 10 अप्रैल को कदनई पंचायत के शिविर में जमा किया गया है.

आवेदक अगेश कुमार ठाकुर ने बताया कि उसकी शादी नवानगर दरिमा के पास गांव में हुई है. बाजार भी दूर है, जहां जाने में दिक्कत होती है, इसलिए बाइक की मांग शासन से की है. अगेश कुमार ठाकुर ने पांचवीं तक पढ़ाई की है और वह खेती का काम करता है. उसने यह आवेदन एक परिचित युवक से लिखवाया है.

सीईओ बोले – निराकरण के लिए भेजा जाएगा आवेदन

मैनपाट जनपद सीईओ कुबेर सिंह ने कहा कि ऐसा आवेदन मिला है. आवेदन को निराकरण के लिए भेजा जाएगा. हालांकि ऐसा कोई प्रावधान किसी योजना में नहीं है. आवेदन में तकनीकी त्रुटियां भी है. छत्तीसगढ़ शासन ऑटो एजेंसी नाम का कोई विभाग नहीं है.