Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

तूफानी बारिश की चेतावनी: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन भारी! 18 जिलों में येलो, रायपुर-सरगुजा संभाग में ऑरेंज अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है और प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग (IMD Raipur) ने आगामी 5 जुलाई तक प्रदेशभर में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। राज्य के 18 जिलों में भारी बारिश और 15 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है।

कहां-कैसा अलर्ट?

प्रदेश के सभी 33 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राजधानी रायपुर और सरगुजा संभाग में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

  • बिलासपुर और कोरबा में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
  • कांकेर, सुकमा, और आसपास के क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।
  • धमतरी, रायगढ़, जशपुर, कोरिया, समेत 15 जिलों में वज्रपात की चेतावनी है।

बारिश की वजह क्या है?

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की ‘ट्रफ लाइन’ समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर श्रीगंगानगर, रोहतक, कानपुर, वाराणसी, झारखंड होते हुए दीघा और बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके साथ ही, पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर सिस्टम प्रदेश में भारी बारिश की वजह बन रहा है।बीते दिनों रायपुर और सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में पहले ही मूसलाधार बारिश हो चुकी है। अब IMD की चेतावनी से साफ है कि आने वाले दिनों में पूरे छत्तीसगढ़ में जलजमाव, नदियों में उफान और बिजली गिरने जैसी आपात स्थितियां बन सकती हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि… 

  • खराब मौसम में बाहर निकलने से बचें,
  • बिजली गिरने के दौरान खुले में मोबाइल इस्तेमाल न करें,
  • ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों के पास न जाएं।