Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश की चेतावनी : मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट, रायपुर में तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में गिरे पेड़

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है. राजधानी समेत कई इलाकों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. रायपुर में तेज आंधी-तूफान और बारिश से कई इलाकों में पेड़ गिरने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. गौरव पथ, सिविल लाइन, कटोरा तालाब सहित रिहायशी इलाको में पेड़ गिरने से सड़क पर अवजाही प्रभावित हुई है. वहीं मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई जिलों में आंधी, तेज हवाएं और बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट आज शाम 7:05 बजे तक प्रभावी रहेगा.

मौसम विभाग ने 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 27 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में मध्यम तूफान के साथ तेज हवाएं (40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार), बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली गिरने के साथ अचानक तेज हवा आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है.

इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर जिले में येलो अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में भी आकाशीय बिजली गिरने एवं अचानक तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.