Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्रचार बंद कर दो नहीं तो गोली मार दूंगा…,विधायक पर धमकी देने का आरोप, निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं ने थाने में की शिकायत

गौरेला पेंड्रा मरवाही।    नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार में सभी प्रत्याशी जोर-शोर से लगे हुए हैं. प्रचार के दौरान मरवाही में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं ने मरवाही के भाजपा विधायक प्रणव मरपच्ची पर गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है और इसकी शिकायत मरवाही थाने में की है. वहीं विधायक मरपच्ची ने आरोप को झूठा बताया है.

जानकारी के मुताबिक, मरवाही नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 से निर्दलीय पार्षद पद के उम्मीदवार संतोष केंवट के पक्ष में राजू चंद्रा और रामेश्वर सोनी चुनाव कर रहे थे. इस दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं को धमकी दी. निर्दलीय प्रत्याशी के साथी राजू चंद्रा ने मरवाही थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि चुनाव प्रचार के दौरान मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची उनके पास आए और बोला कि बहुत गिलास छाप में चुनाव प्रचार कर रहे हो, बंद कर दो ये सब नहीं तो गोली से मार दूंगा. वहीं इस मामले में विधायक प्रणव मरपच्ची ने आरोप से इनकार करते हुए इसे झूठा बताया है.