Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव, इंजन का शीशा क्रैक, बड़ा हादसा टला

दुर्ग। जिले में एक बार फिर ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है। खुर्सीपार गेट और पावर हाउस के बीच रेलवे ट्रैक पर अज्ञात लोगों ने राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया। इस घटना में ट्रेन इंजन के सामने लगा कांच क्रैक हो गया और उसमें दरार आ गई है। गनीमत रही कि इस घटना में लोको पायलट और सहायक लोको पायलट को कोई चोट नहीं आई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार, पथराव की घटना के तुरंत बाद लोको पायलट ने इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ हरकत में आई और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि ट्रेन को सुरक्षित आगे के लिए रवाना किया गया।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी खुर्सीपार क्षेत्र में वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना हो चुकी है। इस मामले में आरपीएफ ने एक अपचारी बालक को पकड़कर कार्रवाई की थी। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से रेलवे सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल आरपीएफ और पुलिस की टीम रेलवे ट्रैक के आसपास की बस्तियों में संदिग्धों की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर निगरानी बढ़ाने की बात कही है।